ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मिस्टर बियर्ड मेन डॉ. मोहम्मद इशाक को मिला भारतीय गौरव प्रतिभा सम्मान

By Shubh Bhaskar · 10 Feb 2026 · 10 views
मिस्टर बियर्ड मेन डॉ. मोहम्मद इशाक को मिला भारतीय गौरव प्रतिभा सम्मान

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-जयपुर जीवन जागृति सेवा संस्थान द्वारा एक वर्चुअल कार्यक्रम में शाहपुरा के मिस्टर बियर्ड मेन के नाम से मशहूर और निवर्तमान पार्षद डॉ. मोहम्मद इशाक को भारतीय गौरव प्रतिभा सम्मान 2026 से नवाजा गया। यह सम्मान उनको कला, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में दिया गया।
डॉ. मोहम्मद इशाक ने कला से जुड़े दाढ़ी और मूंछ के क्षेत्र में कई पुरस्कार जीतकर शाहपुरा का नाम पूरे भारतवर्ष में रोशन किया है, जिसमें स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक एवं हाल ही में अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में आयोजित मूंछ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करना शामिल है।
यहां यह बताना भी समुचित होगा कि डॉक्टर खान भारत में फंकी और डिज़ाइनर बियर्ड स्टाईल को लाने वाले प्रथम व्यक्ति है इसके बाद ही भारत में होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में फंकी और डिज़ाइनर बियर्ड की अलग केटेगरी की शुरुआत हुई।
पिछले वर्ष ही दाढ़ी ओर मूंछ के साथ राजस्थानी कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए ओर नए कलाकारों को आगे लाने के लिए शाहपुरा बियर्ड क्लब की स्थापना की गई।
इन्होंने बॉलीवुड की सैफ अली खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म लाल कप्तान में एक छोटा सा ग्रुप रोल भी किया था लेकिन वो फिल्म ज्यादा कुछ नहीं कर सकी।
डॉक्टर खान शाहपुरा नगर पालिका में लगातार 10 वर्षों से पार्षद रहकर समाज ओर क्षेत्र की सेवा करने के साथ ही जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर आम जनता को राहत दिलाने का कार्य कर रहे है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube