ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सीटू ने मजदूरों से कामकाज ठप्प कर सड़कों पर प्रतिरोध करने की अपील

By Shubh Bhaskar · 10 Feb 2026 · 87 views
सीटू ने मजदूरों से कामकाज ठप्प कर सड़कों पर प्रतिरोध करने की अपील

दैनिक शुभ भास्कर सुनील कुमार मिश्रा बद्री उत्तर प्रदेश गौतमबुद्धनगर, केंद्रीय मजदूर संगठनों एवं कर्मचारी संघों, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 12 फरवरी 2026 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को गौतम बुद्ध नगर में सफल बनाने के लिए आज भी सीटू व अन्य ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह नुक्कड़ सभा, नुक्कड़ नाटक व गेट मीटिंग आदि के माध्यम से हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया सेक्टर- 11, नोएडा तिराहे पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए टीयूसीआई के नेता उदय चंद्र झा, सीटू जिला उपाध्यक्ष रामसागर ने हड़ताल के मुद्दों को रेखांकित करते हुए मजदूरों से 12 फरवरी 2026 को कामकाज ठप्प कर सड़कों पर प्रतिरोध करने का आह्वान किया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि मजदूरों का कानूनी सहारा छीना जा रहा उन्होंने कहा कि सरकार की मजदूर विरोधी नितियां नहीं चलेंगे 12 फरवरी की हड़ताल होकर रहेगी।
सेक्टर- 4,5,8, 9,10 नोएडा में जनवादी महिला समिति की नेता आशा यादव, रेखा चौहान सीटू नेता अरुण कुमार पटेल के नेतृत्व में रिक्शा से माइक प़चार व पर्चा वितरण किया गया तथा कई जगह जन नाट्य मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया। भंगेल फेस टू नोएडा पर सीटू नेता राम स्वारथ के नेतृत्व में और ग्रेटर नोएडा में सीटू नेता पारस रजक, मुकेश कुमार राघव, सेक्टर- 57,58 नोएडा खोडा चौक पर यूपीएलएफ नेता रामनरेश यादव आदि के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube