ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

By Shubh Bhaskar · 23 Dec 2025 · 15 views
विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई कैप की और से रैगर बस्ती उदयभान गेट में फीकल स्लज सेप्टेज मैनेजमेंट व स्वचछता के प्रति आमजन में जागरुकता हेतु सीबीओ गीता माहेश्वरी ने हरि झंडी दिखा कर रैली को किया रवाना। राजकीय उच्च प्राथमिक रेगर बस्ती उदयभान गेट के विद्यार्थियों के द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से विभित्र नारों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता का संदेश देने का प्रयास किया। एफएसएसएम को अपनाना है, गंदगी को भगाना है। हम सब का एक ही नारा, स्वच्छ रहे शहर हमारा । रैली स्कूल से शुरू हो कर रेगर बस्ती होते हुए शिक्षा कॉलोनी कलिंजरी गेट से वापिस स्कूल पहुंची। कैप आरयूआईडीपी के सहायक सामाजिक विकास अधिकारी महेंद्र सिंह राणावत ने बच्चो को एफसटीपी के फायदों की जानकारी देते हुए बताया कि आपके शहर में आरयूआईडीपी विभाग ने एफएसटीपी प्लांट का निर्माण करवाया गया है आपके सेप्टिक टैंक के मलबे को स्पेशल वाहन के दुवारा प्लांट तक ले जाया जाएगा वहाँ इसको ट्रीट कर जैविक खाद बनाई जाएगी जिसका उपयोग कृषि कार्य में होगा। सेप्टिक टैंक को नगर परिषद में 1500 रुपये जमा कराकर खाली करवाया जा सकेगा। नगर पालिका के अभियंता प्रहलाद गुलपारिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया की प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने में संयोग करे अपने जीवन में स्वच्छता को एक आदत अपनाए और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें एवं अपने घर के आस पास गंदगी नहीं होने दे नगर पालिका का संयोग करे अध्यापक दिनेश कुमार पारीक ने बच्चो को संबोधित करते हुए स्वच्छता के बारे में बताते हुये कहा कि अपने घर व आस पास साफ सफाई रखने, घर का कचरा सड़क पर नहीं फैलाने, व सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं करने और सेप्टिक टैंक नगर पालिका से खाली करवाने लिए प्रेरित किया विधार्थियों ने रैली निकालकर अपनी सहभागिता निभाई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube