ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

उरई को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट, सुनील कुमार पीसीएस ने संभाला पदभार

By Shubh Bhaskar · 09 Feb 2026 · 107 views
उरई को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट, सुनील कुमार पीसीएस ने संभाला पदभार
दैनिक शुभ भास्कर नीरज प्रजापति उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड उरई जालौन
उरई नगर को नया नगर मजिस्ट्रेट मिल गया है। सुनील कुमार (पीसीएस) ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नगर की कानून-व्यवस्था, स्वच्छता, ट्रैफिक व्यवस्था और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
कार्यभार संभालने के बाद नगर मजिस्ट्रेट ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
सुनील कुमार ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जनता और शासन के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करना है। शिकायतों के समाधान में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर समस्या का निस्तारण तय समय सीमा में किया जाएगा।
पदभार ग्रहण के मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नगर में नए नगर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति से प्रशासनिक कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube