ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सरावन में समाज सेवा की मिसाल, विधायक माधोगंढ ने 1000 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल*

By Shubh Bhaskar · 09 Feb 2026 · 90 views
*सरावन में समाज सेवा की मिसाल, विधायक माधोगंढ ने 1000 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल*
दैनिक शुभ भास्कर नीरज प्रजापति उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड

जालौन। माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम सरावन में समाज सेवा का एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उमा सिंह राठौर (गौरव रूपापुर) की ओर से देवी मंदिर परिसर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए करीब 1000 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस मानवीय पहल से ग्रामीणों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम के मुन्ना पुजारी ने की। मुख्य अतिथि अतिथि के रूप में माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुघन सिंह सेंगर, सतेंद्र भदौरिया, मंडल अध्यक्ष कमलपत कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि महेश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना ही सच्ची मानव सेवा है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूती मिलती है। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, ठाकुर शिवम रूपापुर, रजनीकांत द्विवेदी, देवेंद्र राठौर, मंडल महामंत्री रामू परिहार, देवेंद्र राजावत, सुशील राठौर, विनोद कुशवाहा, कृष्णपाल, प्रमोद तिवारी, प्रशांत तोमर, दिलीप आर्या, विनीत द्विवेदी, अनुज पंडित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube