ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

साथीन गोशाला में 24 से श्रीमद् भागवत कथा, पोस्टर का विमोचन हुआ

By Shubh Bhaskar · 07 Feb 2026 · 108 views
साथीन गोशाला में 24 से श्रीमद् भागवत कथा, पोस्टर का विमोचन हुआ

​पीपाड़ शहर। समीपवर्ती साथीन गांव स्थित श्री रूपमुनी रुखीदेवी गोशाला में गो-सेवार्थ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 24 फरवरी से 2 मार्च तक होगा। सुप्रसिद्ध युवा संत कृपाराम महाराज अपनी मधुर वाणी से प्रतिदिन दोपहर 12 से 4 बजे तक कथा की अमृत वर्षा करेंगे।​शनिवार को जाट समाज 84 पट्टी के अध्यक्ष रामनिवास कूड़िया के सानिध्य में कथा के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर समाज के उपाध्यक्ष रतनाराम सेल, नारायण राम, कोषाध्यक्ष लिलाराम बाबरिया सहित कई ग्रामीण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।24 फरवरी को प्रथम दिन ठाकुरजी मंदिर सेगोशाला तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।​आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। फिलहाल गोशाला परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं।इसी को लेकर शनिवार को पोस्टर का विमोचन किया गया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube