ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कांग्रेस पार्षद के 5 साल पूर्ण होने पर वार्ड वासियों ने किया स्वागत

By Shubh Bhaskar · 07 Feb 2026 · 46 views
कांग्रेस पार्षद के 5 साल पूर्ण होने पर वार्ड वासियों ने किया स्वागत

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-नगर पालिका के 5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर पूर्व नगर पालिका (कांग्रेस) उपाध्यक्ष एवं नगर महिला अध्यक्ष मधु पोंड्रिक तथा पूर्व पार्षद प्रत्याशी मिंकू रवि दत्त पोंड्रिक ने कांग्रेस की पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष रचना मिश्रा को अपने निवास स्थान पर शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर एवं मुंह मीठा करवाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पर पुनः विश्वास जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव महिला शक्ति को मज़बूत किया है और महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए हैं।
वार्डवासियों ने रचना मिश्रा को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से पार्षद प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की। मिश्रा ने अपने कार्यकाल के दौरान वार्ड में कई विकास कार्य करवाए, जिसकी सराहना स्थानीय नागरिकों द्वारा की गई।
कार्यक्रम के अंत में मधु पोंड्रिक ने सभी जीते हुवे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया और आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी पर विश्वास बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही महिला सशक्तिकरण को और अधिक बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया, जिससे पार्टी को और मजबूती मिल सके।
स्वागत समारोह मैं मौजूद रहे पूर्व पार्षद सुशीला वर्मा,कांता पोंड्रिक,सुनीता भारद्वाज,संतोष पोंड्रिक,शीतल पोंड्रिक,लक्षिता भाटी,दीक्षिता पॉंड्रिक,आदि मौजूद रहे !

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube