ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पांच दिवसीय इंटर्नशिप समापन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बैंकिंग प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की।

By Shubh Bhaskar · 06 Feb 2026 · 38 views
पांच दिवसीय इंटर्नशिप समापन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बैंकिंग प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की।

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान जालौर टीलाराम सिंधल बिबलसर । शिक्षा विभाग और भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में क्वालिटी सपोर्ट प्रोग्राम के तहत पांच दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का संचालन राजस्थान ग्रामीण बैंक गोदन में किया गया, जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोदन के 25 विद्यार्थी तथा लेटा के 10 विद्यार्थी ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बैंक की प्रक्रियाओं को समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम में भारती एयरटेल फाउंडेशन के प्रतिनिधि विवेकानंद ने छात्रों को इंटर्नशिप कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को बैंकिंग प्रक्रियाओं की वास्तविक जानकारी देना और उन्हें इस क्षेत्र में कौशल एवं अनुभव प्रदान करना है।
इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लेटा के प्रधानाचार्य हरीश चंद सांखला , गोदन विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहर लाल, वरिष्ठअध्यापक रामाराम ने बताया कि इस इंटर्नशिप से छात्रों को करियर और कौशल विकास के क्षेत्र में एक नया अनुभव मिलेगा, जो उनके भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने बैंक और फाउंडेशन का आभार प्रकट किया और छात्रों को इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में राजस्थान ग्रामीण बैंक गोदन के प्रबंधक भंवर पटेल ने बैंक संबंधित कार्यों को छात्रों के साथ साझा किया और बैंक के कर्मचारियों ने आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे छात्रों को बैंकिंग के विभिन्न पहलुओं को समझने में सहूलियत हुई।
इस इंटर्नशिप कार्यक्रम ने स्थानीय समुदाय में शिक्षा के प्रति जागरूकता और बच्चों के करियर निर्माण में सहायता के लिए एक सकारात्मक संदेश दिया।
कार्यक्रम की सफलता में शिक्षा विभाग, भारती एयरटेल फाउंडेशन, एवं ग्रामीण बैंक का सहयोग प्रशंसनीय रहा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube