अबोध बालक के कारण लोकसभा में टूटी परंपरा...होता रहा हंगामा,
By Shubh Bhaskar ·
05 Feb 2026 ·
40 views
देश विदेश वा अन्य राज्यों से बड़ी खबरें
अबोध बालक के कारण
लोकसभा में टूटी परंपरा...होता रहा हंगामा,
सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर प्रधानमंत्री के जवाब के बिना ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित
लोकसभा में प्रधानमंत्री की स्पीच के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पास, 2004 के बाद ऐसा पहली बार; कांग्रेस बोली- जब तक राहुल नहीं बोलेंगे, प्रधानमंत्री को नहीं बोलने देंगे
** स्पीकर ओम बिरला बोले-कल पीएम के साथ कुछ भी हो सकता था, मैंने ही लोकसभा न आने का आग्रह किया था, स्पीच टाली; विपक्षी सांसदों ने कुर्सी घेरी थी
** प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बिना ही बजट सत्र के 7वें दिन आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पास किया गया। जो करीब 2004 के बाद यानी 22 साल में पहली बार हुआ है। इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी पर शारीरिक हमले की साजिश रची, जिसके चलते लोकसभा को संबोधित नहीं करने का निर्णय लिया गया।
** संसद में हंगामा: राहुल का नाम लिए बिना खरगे से बोले जेपी नड्डा- पार्टी को अबोध बालक का बंधन न बनने दें
** लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में भी जमकर सियासी तकरार हुई। सदन के नेता जेपी नड्डा और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच लोकतंत्र और अहंकार जैसे विषयों पर जमकर तर्क-वितर्क हुए। इसी बीच नड्डा ने राहुल गांधी का नाम लिए उन्हें अबोध बालक बताया। इस पर खरगे ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
** राज्यसभा: खरगे बोले- हम संसद बाधित करना नहीं चाहते; नाराज सभापति ने टोका- सच्चाई बयान करें, लोकतांत्रिक बनें
** 'राहुल गांधी बोलते हैं तो आपको परेशानी होती है', मल्लिकार्जुन खड़गे को जेपी नड्डा का जवाब- सरकार हर तरीके से चर्चा के लिए तैयार
** भारत-अमेरिका ट्रेड डील का जॉइंट स्टेटमेंट 4-5 दिन में आएगा, पीयूष गोयल बोले- मिड-मार्च तक पहला ट्रांच फाइनल होने की उम्मीद
** अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर कांग्रेस के आरोपों के बीच कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि चाहे वे छोटे किसान हों या बड़े किसान, हमारे सभी कृषि उत्पाद सुरक्षित रहेंगे। ऐसी किसी भी चीज के लिए बाजार नहीं खोला गया है।
** देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस 'भारत टैक्सी' शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च
** UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद, रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार; नए नियम 2026 से लागू
** तमिलनाडु के मिनिस्टर बोले-उत्तर भारतीय यहां पानीपुरी बेचते हैं, उन्हें सिर्फ हिंदी आती है; हमारे बच्चे तमिल-अंग्रेजी जानते हैं, विदेश में करोड़ों कमा रहे
** रूस बोला-भारत किसी से भी तेल खरीदने के लिए आजाद, इसमें कुछ भी गलत नहीं, प्रवक्ता बोले- भारत से तेल खरीद रोकने की जानकारी नही