माहेश्वरी महिला मंडल पीपाड़ शहर की नई कार्यकारिणी का गठन, विनीता मुथा बनीं अध्यक्ष
By Shubh Bhaskar ·
04 Feb 2026 ·
341 views
माहेश्वरी महिला मंडल पीपाड़ शहर की नई कार्यकारिणी का गठन, विनीता मुथा बनीं अध्यक्ष
माहेश्वरी महिला मंडल पीपाड़ शहर की नई कार्यकारिणी का गठन, विनीता मुथा बनीं अध्यक्ष
पीपाड़ शहर। स्थानीय माहेश्वरी समाज की महिलाओं की प्रमुख संस्था 'श्री माहेश्वरी महिला मंडल, पीपाड़ शहर' के चुनाव मंगलवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के बाद वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें विनीता मुथा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।चुनाव अधिकारी की देखरेख में अध्यक्ष विनीता मुथा,उपाध्यक्ष मोनिका जाजू,सचिव रंजीता सोनी,कोषाध्यक्ष कीर्ति राठी,सह सचिव आकांक्षा राठी को नियुक्त किया गया।इनके साथ ही कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों और पदाधिकारियों का भी चयन कर संगठन को विस्तार दिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष विनीता मुथा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंडल महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेगा।इस दौरान समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।