ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सेशन न्यायधीश सानिया हाशमी व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिमा चौहान राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा संचालित न्याय आपके द्वार अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया

By Shubh Bhaskar · 04 Feb 2026 · 32 views
सेशन न्यायधीश सानिया हाशमी व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिमा चौहान राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा संचालित न्याय आपके द्वार अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा संचालित “न्याय आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत भीलवाड़ा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा चौहान द्वारा की गयी। इस दौरान आमजन से जुड़ी जन-उपयोगी सेवाओं से संबंधित शिकायतें सुनी गईं, ताकि इन शिकायतों का समाधान स्थायी लोक अदालत के माध्यम से कराया जा सके।
इस अभियान का उद्देश्य आमजन को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। इसके अंतर्गत नागरिक अपने गली-मोहल्लों में फैली गंदगी, खराब सड़कों व नालियों, अत्यधिक पानी एवं बिजली बिल, अस्पतालों में अव्यवस्था, शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़ी सेवाओं में समस्याओं आदि के संबंध में नागरिक पहचान पत्र संलग्न कर प्रार्थना पत्र के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इन सभी समस्याओं का निस्तारण स्थायी लोक अदालत के माध्यम से किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें जिसमे सभी अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube