ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ शहर में रोडवेज डिपो की मांग ने पकड़ा जोर, मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

By Shubh Bhaskar · 03 Feb 2026 · 435 views
पीपाड़ शहर में रोडवेज डिपो की मांग ने पकड़ा जोर, मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

​पीपाड़ शहर। शहर के उपखंड मुख्यालय पर मंगलवार को क्षेत्र के जागरूक नागरिकों, ग्रामीणों और छात्र संगठनों ने लामबंद होकर आगामी राजस्थान बजट में पीपाड़ शहर में सरकारी रोडवेज बस डिपो खुलवाने की पुरजोर मांग उठाई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा के नाम उपखंड अधिकारी नेमाराम रॉयल को ज्ञापन सौंपा गया।​ज्ञापन में बताया गया कि पीपाड़ शहर भौगोलिक दृष्टि से पीपाड शहर जोधपुर जिले के बड़े शहरों में शुमार है। यहाँ कई जिला स्तरीय कार्यालय स्थापित हैं, जिसके कारण प्रतिदिन सैकड़ों गांवों के लोगों का आवागमन बना रहता है।​उपखण्ड क्षेत्र का मुख्य बाजार होने के कारण बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और व्यापार के लिए यहाँ आते हैं।सैकड़ों छात्र और मजदूर प्रतिदिन आवागमन करते हैं, जिन्हें वर्तमान में सुलभ परिवहन की कमी खलती है।उपखंड क्षेत्र के आस-पास के दर्जनों गांवों के लिए पीपाड़ शहर एक मुख्य केंद्र है, जहाँ से अन्य शहरों के लिए सीधी बस सेवा की दरकार है।​शहरवासियों ने मांग की है कि आगामी राजस्थान बजट में राज्य सरकार पीपाड़ शहर को सरकारी रोडवेज बस डिपो की सौगात देकर क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करे। ज्ञापन सौंपने के दौरान आफताब आलम, जीयाराम सरगरा, मुलाराम टाक, दिनेश टाक, महेंद्र कुमार, सुनील प्रजापत, देवेंद्र सिंह, भींयाराम मेघवाल, जाकिर शाह, अशोक मेघवाल, नन्दु, सरदार सिंह, जितेन्द्र खोजा और गोपी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, शहरवासी और छात्र उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube