जालौन राजीव कुमार शर्मा बनाए गए सीओ सिटी उरई*
By Shubh Bhaskar ·
03 Feb 2026 ·
316 views
*जालौन राजीव कुमार शर्मा बनाए गए सीओ सिटी उरई*
दैनिक शुभ भास्कर नीरज प्रजापति उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड
उरई -पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ दुर्गेश कुमार ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु राजीव कुमार शर्मा को उरई की कमान सौंपी गई है
आपको बता की उरई क्षेत्राधिकार नगर (सीओ सिटी) का पद रिक्त चल रहा था, जो पूर्व सीओ सिटी अर्चना सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुआ था। अब इस पद की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी लाइन राजीव कुमार शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें क्षेत्राधिकार नगर के रूप में नियुक्त किया गया है।राजीव कुमार शर्मा के पास पुलिस प्रशासन का अच्छा अनुभव है, ऐसे में शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। उनकी नियुक्ति से नगर क्षेत्र में पुलिसिंग को लेकर नए दिशा-निर्देश और सक्रियता देखने को मिलेगी।
*