ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जखौरा थाना पुलिस ने पकड़े तीन वारण्टी

By Shubh Bhaskar · 03 Feb 2026 · 51 views
जखौरा थाना पुलिस ने पकड़े तीन वारण्टी
दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड ललितपुर। एसपी मो.मुश्ताक के निर्देशन, एएसपी कालू सिंह, सीओ सदर सुनील भारद्वाज के निकट पर्यवेक्षण मे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में थाना जखौरा पुलिस ने ग्राम गुरसौरा निवासी जगदीश व पुष्पेन्द्र लोधी पुत्रगण हल्के लोधी एवं सीताराम पुत्र जाहर सिंह को धारा 323, 504, 506 आईपीसी में हिरासत में लिया है। वांछितों को पकडऩे वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार बैस, उ.नि.राय सिंह, हे.का.अरविन्द कुमार, का.उदय प्रताप सिंह, हे.का.चा.राम प्रकाश शामिल रहे।
फोटो-पी5
कैप्सन- पुलिस की गिरफ्त में वारण्टी

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube