ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ ने कसी कमर अभियान किया तहत
By Shubh Bhaskar ·
03 Feb 2026 ·
100 views
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ ने कसी कमर अभियान किया तहत
ट्रेनों पर पत्थर बाजी करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा:उप निरीक्षक घनेन्द्र सिंह
ललितपुर-खजुराहो रेलखंड के गांवों व स्कूलों में पहुंची रेलवे सुरक्षा बल की टीम, अभिभावकों को दी कड़ी चेतावनी
ललितपुर।
ट्रेनों पर पत्थरबाजी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ललितपुर ने व्यापक जागरूकता और निगरानी अभियान छेड़ दिया है। आईजी आरपीएफ प्रयागराज के आदेशों एवं दिशा-निर्देशों के तहत तथा कमांडेंट आरपीएफ झांसी के नेतृत्व में यह अभियान ललितपुर-खजुराहो रेलखंड के आसपास बसे गांवों और संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया गया।
अभियान के दौरान आरपीएफ पोस्ट ललितपुर के उप निरीक्षक घनेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक शशि भूषण मिश्र, हेड कांस्टेबल हरिकिशन और कांस्टेबल शुभम ने रेलवे ट्रैक के आसपास लगातार निगरानी की और स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया। विशेष रूप से उन स्थानों को चिन्हित किया गया, जहां पूर्व में पत्थरबाजी या शरारती घटनाएं सामने आई थीं।
आरपीएफ टीम ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि नाबालिग बच्चे रेलवे में आपराधिक गतिविधियों, विशेषकर पत्थरबाजी जैसी घटनाओं में संलिप्त पाए जाते हैं, तो उनके माता-पिता अथवा अभिभावकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि पत्थरबाजी न केवल यात्रियों की जान को खतरे में डालती है, बल्कि रेल संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाती है।
अभियान के तहत आरपीएफ कर्मियों ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी पहुंचकर शिक्षकों से संवाद किया। शिक्षकों से अनुरोध किया गया कि वे विद्यार्थियों को रेलवे पटरी, ट्रेनों और रेल क्षेत्रों से दूर रहने के लिए नियमित रूप से समझाएं तथा इस संबंध में अभिभावकों तक भी चेतावनी और जानकारी पहुंचाने में सहयोग करें।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने रेलवे में इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बच्चों को जागरूक करने और अनुशासन बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
आरपीएफ जैसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे जागरूकता और निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि रेलवे मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सके