ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू सिर्फ लड़कियों के लिए बनाया गया है सात परीक्षा केंद्र

By Shubh Bhaskar · 03 Feb 2026 · 23 views
परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू


सिर्फ लड़कियों के लिए बनाया गया है सात परीक्षा केंद्र

दैनिक शुभ भास्कर पटना मसौढ़ी। कदाचारमुक्त दावों के साथ बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों मे आयोजित किया गया कड़ी सुरक्षा के बीच यह परीक्षा की तैयारी की गई है। मसौढी अनुमंडल में सात परीक्षा केंद्र सिर्फ लड़कियों के लिए ही बनाया गया है। जहां 4850 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। सभी छात्राओ ने बताया की तैयारी जमकर की है हालांकि कई छात्राओं ने बताया कि पहला दिन थोड़ा नर्वस हो रहे हैं।
बिहार बोर्ड के नियम के अनुसार इस बार भी छात्र-छात्राओं को जूता मौजा पढ़ने पर बैन लगाया है, हाथों में घड़ी भी नहीं पहनेंगी सिर्फ एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किए जाएंगे हर हाल पूरे मसौढी अनुमंडल में 37 स्टैटिक दंडाधिकारी बनाए गए हैं तीन उड़न दस्ता पदाधिकारी बनाए गए हैं इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केदों पर 200 मीटर तक प्रवेश निषेध किया गया है शहरों में 100 मीटर तक प्रवेश निषेध किया गया है।इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक कमरे में 25 छात्राओं के बीच दो वीक्षकों की तैनाती की गई है और हर कमरे में जो भी वीक्षक मौजूद होंगे उन्हें सख्त निर्देश दिया गया है कि जिस कमरे में जो भी कदाचार पाये जाएंगे उन पर कार्रवाई होगी।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube