आदिवासी मीना समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 फरवरी को आयोजित
By Shubh Bhaskar ·
03 Feb 2026 ·
12 views
आदिवासी मीना समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 फरवरी को आयोजित।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ आदिवासी मीना समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 19 फरवरी 2026 को ग्राम अनावडा में किया जाएगा। इस सम्मेलन में समाज के कई युवक-युवतियां विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार वधु एवं वर पक्ष का आगमन प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसके पश्चात बारात का आगमन प्रातः 10:00 बजे होगा। इसके बाद प्रीतिभोज का आयोजन सुबह 11:00 बजे से किया जाएगा। वहीं पाणिग्रहण संस्कार दोपहर 12:00 बजे विधिवत रूप से संपन्न कराया जाएगा।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में सहयोग एवं सहभागिता निभाने की अपील की है।
संपर्क सूत्र:
9785300147, 9413304377, 9799958106, 8290222665, 9414960956, 9414221598, 8058275230।