ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सन्त रविदास जयंती धूमधाम से मनाई त्रिवेणी संगम में।

By Shubh Bhaskar · 03 Feb 2026 · 220 views
सन्त रविदास जयंती धूमधाम से मनाई त्रिवेणी संगम में।

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

मांडलगढ़-मांडलगढ़ के त्रिवेणी संगम में ऐरवाल रैदास समाज ने गुरु रविदास जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई।
मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने शिरकत की।
भजन संध्या में त्रिवेणी संगम पर ऐरवाल समाज की मांग पर सामुदायिक भवन के लिये 5 लाख रुपये की घोषणा की।
विधायक खंडेलवाल ने गुरु रविदास के उपदेशों पर चलने पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल का स्वागत अध्यक्ष धनराज मंगरोप , सचिव जीवन कालूखेड़ा व कोषाध्यक्ष मांगीलाल खाचरोल व समाज के पदाधिकारियों ने विधायक साहब द्वारा सामुदायिक भवन के लिये 5 लाख की घोषणा करने पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।
भाजपा नेता अनिल पारीक द्वारा 11,000 रुपये की सहयोग राशि की घोषणा की।
प्रान्तीय रैदास अहिरवार ऐरवाल महासभा भीलवाड़ा के प्रांतीय अध्यक्ष ड़ॉ. रामस्वरूप अहिरवार ने सामुदायिक भवन के लिये 151000 रुपये की घोषणा व भजन सन्ध्या में उपस्थित समस्त धर्मप्रेमियों को सँविधान की कॉपी व पुस्तकें भेंट की।
दीनदयाल ऐरवाल डाबी के सानिध्य में ऊपरमाल कमेठी ने 1,25,000 रुपये की घोषणा की ।
जुगल सर ने 51000 की घोषणा की , एड. प्रभुलाल ऐरवाल 21000 व कई समाज बन्धुओ ने घोषणा की जिसमे लगभग 125000 की राशि की घोषणा की गई।
सामुदायिक भवन के लिये टोटल 13 लाख की समाज बन्धुओ ने घोषणा की।
मंदिर निर्माण समिति के सचिव जीवन ऐरवाल ने मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल से त्रिवेणी संगम पर सामुदायिक भवन की मांग की जिसके पश्चात विधायक खंडेलवाल ने 5 लाख रुपये की सामुदायिक भवन की घोषणा की ।
समाज के कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे, अध्यक्ष धनराज ऐरवाल ने बताया कि गुरु रविदास जी के भजनों पर कृष्णा रणधवल डांसर सपना भीलवाड़ा हास्य कलाकार साँवर सेन ने अपनी प्रस्तुति दी।
कोषाध्यक्ष मांगीलाल ने बताया कि कार्यक्रम में अनिल पारीक,सरपंच हरजी राम रायका,कैलाश चन्द्र तेली,श्याम लाल अहीर, जुगल सर, बलराम अहिरवार, राजू लाल सुथार कई भाजपा नेता उपस्थित थे।
शिव लाल मांडल, हेमराज रलायता, इंजी. नंदलाल नंदराय, महाराज रोडु लाल, श्रवण लाल बीगोद ,कवर लाल, दीपक, भेरूलाल,रमेश, प्रभुलाल, प्रेमशंकर, राजेन्द्र ,मोनू सहित कई समाज के पदाधिकारियों ने अपनी सेवा दी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube