ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आमोड में ग्राम उत्थान शिविर में दो लाभार्थियों का हुआ गृह प्रवेश

By Shubh Bhaskar · 01 Feb 2026 · 45 views
आमोड में ग्राम उत्थान शिविर में दो लाभार्थियों का हुआ गृह प्रवेश

फलासिया। राजस्थान सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप ग्राम स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के उद्देश्य से ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला कलेक्टर के निर्देश एवं उपखंड अधिकारी के आदेशानुसार 1 फरवरी को गिरदावरी सर्किल कोल्यारी में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किया गया।
शिविर के दौरान ग्राम पंचायत आमोड के राजस्व गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना के दो लाभार्थियों को उनके नवनिर्मित आवास में विधिवत गृह प्रवेश करवाया गया।
इसमें प्रकाश पुत्र संग्राम बोदर, निवासी ठाडीवेरी, रणजीत पुत्र सवाराम अहारी, निवासी सेमला को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर दोनों लाभार्थियों एवं उनके परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में विकास अधिकारी प्रताप सिंह मीणा, भाजपा मंडल प्रतिनिधि भोपाल सिंह शक्तावत, ग्राम विकास अधिकारी धुलाराम डिंडोर एवं एलडीसी अधिकारी अमर चन्द्र लुर उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लाभार्थियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
ग्राम उत्थान शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का समाधान, योजनाओं की जानकारी एवं पात्र लाभार्थियों को त्वरित लाभ प्रदान किया जा रहा है, जिससे गांवों के समग्र विकास को गति मिल सके।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube