ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, संकल्प और स्मरण के साथ मनाई गई।

By Shubh Bhaskar · 30 Jan 2026 · 62 views
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, संकल्प और स्मरण के साथ मनाई गई।

पीपाड़ सिटी। कस्बे के गांधी वाटिका मे शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर बापू को नमन किया।
कार्यक्रम मे गांधी दर्शन समिति के सहसंयोजक माधुसिंह कच्छावाह ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और त्याग का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में गांधी जी के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बापू के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने की क्षमता रखते हैं। महात्मा गांधी केवल स्वतंत्रता संग्राम के नायक नहीं थे, बल्कि वे एक ऐसी विचारधारा थे, जिसने पूरे विश्व को मानवता, शांति और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के भौतिक और तनावपूर्ण दौर में गांधी के विचारों को अपनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जिससे समाज में भाईचारा, समरसता और सद्भाव बना रह सके।
कार्यक्रम के अंत में गांधी दर्शन समिति के संयोजक अबुल कलाम ने उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। इस दौरान पूर्व ब्लाक अध्यक्ष इस्माइल खान, सोहनलाल सांखला, शिक्षाविद् सविता दायमा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शरीफ छीपा, दर्शन समिति के हनुमान प्रसाद शर्मा, सुरेंद्र सांखला, संपत भाटी सहित गांधी समर्थक मौजूद रहे।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube