ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भाकपा माले नेताओं के निधन पर अरुण मांझी ने जताया शोक

By Shubh Bhaskar · 30 Jan 2026 · 26 views
भाकपा माले नेताओं के निधन पर अरुण मांझी ने जताया शोक

दैनिक शुभ भास्कर संपतचक/पटना।
बिहार विधानसभा में जनता दल यूनाइटेड के सचेतक एवं मसौढ़ी विधायक अरुण मांझी ने संपतचक प्रखंड के ग्राम भीलवाड़ा और मितनचक पहुंचकर भाकपा माले के दिवंगत नेताओं के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ग्राम भीलवाड़ा निवासी भाकपा माले नेता पचु मांझी तथा ग्राम मितनचक निवासी हरिहर मांझी के निधन के बाद उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर अरुण मांझी ने कहा कि पचु मांझी और हरिहर मांझी सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहते हुए हमेशा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज बने रहे। उनके निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई लंबे समय तक संभव नहीं है।
शोक संवेदना प्रकट करने के दौरान उनके साथ लालू साद, सदा मोहन मांझी, जिला परिषद सदस्य दीपक मांझी, बिरजू मांझी, आकाश मांझी सहित कई महादलित नेता और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।अरुण मांझी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube