राजस्थान के खेतों में सफेद फूलों में लहराता हुआ काला सोना _अफीम
By Shubh Bhaskar ·
29 Jan 2026 ·
160 views
राजस्थान के खेतों में सफेद फूलों में लहराता हुआ काला सोना _अफीम
दैनिक शुभ भास्कर भगवान लाल जाट राजस्थान चित्तौड़गढ़ तहसील भादसोड़ा कुथना किसानों के लिए खेतों में सफेद फूल के रूप में लहराता हुआ काला सोना है अफीम की खेती करने वाले किसानों अब दिन और रात खेत पर ही गुजरेंगे क्योंकि छोटे-छोटे फूलों के रूप में डोडे बनने लगे हैं और उनकी चोरी होने की और पक्षियों को खाने की संभावना लगातार बनी रहती है भारतीय तोतों को भी अफीम बहुत पसंद आती है तोते अफीम के फूल डोडो को लेकर उड़ जाते हैं इसलिए किसान रात और दिन अफीम की चौकीदारी करते हैं इस बार फसल अच्छी होने की उम्मीद है अभी तक किसी भी प्रकार से अफीम की खेती में नुकसान नहीं हुआ है आगे भी नहीं हुआ तो फसल अच्छी होगी खेतों में लहराया काला सोना