ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ग्राम उत्थान शिविरों में मौके पर 12 विभागों की योजनाओं का मिल रहा है लाभ।

By Shubh Bhaskar · 29 Jan 2026 · 44 views
ग्राम उत्थान शिविरों में मौके पर 12 विभागों की योजनाओं का मिल रहा है लाभ।

जिले के प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर आयोजित हो रहे हैं ग्राम उत्थान शिविर।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर-
राज्य सरकार द्वारा ग्राम-2026 (ग्लोबल राजस्थान एग्री-टेक मीट-2026) की तैयारियों एवं ग्रामीण उत्थान को गति देने के उद्देश्य से जिले के सभी गिरदावर सर्किलों पर एक दिवसीय विशेष ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों के द्वितीय चरण के अंतर्गत 31 जनवरी एवं 1 फरवरी तथा ०5 से ०9 फरवरी तक इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार के 12 विभागों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आमजन को राहत मिल रही है।
उन्होंने बताया कि कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा तारबंदी, डिग्गी, पाइपलाइन, फार्म पॉण्ड, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर, प्लास्टिक मल्च, सौर पंप संयंत्र की स्वीकृतियां, बैलों से खेती करने पर 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, फसल बीमा एवं एमएसपी की जानकारी, आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन, सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण, बीज एवं मिनी किट सत्यापन सहित ग्राम-2026 में कृषकों की भागीदारी हेतु प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
कृषि विपणन विभाग द्वारा पीएमएफएमई योजना के आवेदन तैयार करना, मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के आवेदनों का निस्तारण तथा गिरदावर सर्किल में स्थित बस स्टैण्ड पर किसान विश्राम स्थल निर्माण के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।
सहकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री किसान निधि का डीबीटी, किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन, एनसीओएल एवं एनसीईएल सदस्यता, नवीन गोदाम निर्माण, सहकारी बैंक खाते, स्वयं सहायता समूह ऋण,०5 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना तथा सहकारी ऋण योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना अंतर्गत पंजीकरण, पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा, कृमिनाशक औषधि पिलाना, क्लासिकल स्वाइन फीवर टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, फर्टिलिटी किट वितरण, पशु आहार एवं खनिज मिश्रण वितरण तथा गौशाला विकास योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।
डेयरी विभाग (आरसीडीएफ) द्वारा पीडीसीएस/डीसीएस पंजीयन, नवीन सदस्यता, सरस बूथ एवं मार्ट आवंटन तथा सहकारी ऋण संबंधी कार्य किए जा रहे हैं।
मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का प्रचार-प्रसार एवं फार्म पॉण्ड में मछली पालन की जानकारी दी जा रही है।
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत गृह प्रवेश एवं चाबी सुपुर्दगी, विकसित भारत-जी राम जी योजना का प्रचार-प्रसार तथा दीनदयाल उपाध्याय योजना के सर्वे कार्य पूर्ण किए जा रहे हैं।
पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम सभाओं का आयोजन, स्वामित्व कार्ड वितरण तथा अनुपयोगी विद्यालय भवनों में नवीन ग्राम पंचायत कार्यालय प्रारम्भ किए जा रहे हैं।
इसके अतिरिक्त आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा एसडीआरएफ की शेष अनुदान राशि का डीबीटी, उद्योग विभाग द्वारा युवा स्वरोजगार योजनाओं के आवेदन, जल संसाधन विभाग द्वारा वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान, नहरों की मरम्मत आवश्यकताओं का चिन्हीकरण एवं ऊर्जा विभाग द्वारा पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत पंजीकरण किए जा रहे हैं।
ग्राम उत्थान शिविर ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहे हैं, जिससे आमजन को योजनाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ मिल रहा है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube