30 जनवरी को सभी राजकीय कार्यालयों एवं विभागों में मनाया जाएगा शहीद दिवस।
By Shubh Bhaskar ·
29 Jan 2026 ·
14 views
30 जनवरी को सभी राजकीय कार्यालयों एवं विभागों में मनाया जाएगा शहीद दिवस।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर-
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर जिले के समस्त राजकीय कार्यालयों एवं विभागों में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय योगेश कुमार डागुर ने जानकारी देते हुए बताया कि शहीद दिवस के उपलक्ष्य में प्रातः 10:30 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 10:40 बजे रामधुनी एवं गांधी जी के प्रिय भजनों का सामूहिक गायन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रातः 10:58 बजे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सावधान मुद्रा में खड़े होने का अनुरोध किया जाएगा तथा ठीक प्रातः 11 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा जाएगा।
प्रशासन द्वारा सभी राजकीय कार्यालयों एवं विभागों को कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।