ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को ज्ञापन सौंप की शिक्षक समस्याओं के निराकरण की माँग*

By Shubh Bhaskar · 29 Jan 2026 · 330 views
*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को ज्ञापन सौंप की शिक्षक समस्याओं के निराकरण की माँग*

दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड`उरई जालौन`
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधमंडल जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान*के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश से मिला व शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं से संबंधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने तीसरे चरण के समायोजन में लगी आपत्तियों को दूर करके शिक्षकों के साथ न्याय करने की मांग की। इसके साथ ही बेसिक शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त करने, शिक्षामित्रों के स्थानांतरण समायोजन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने, बीईओ द्वारा सीसीएल आवेदनों पर अनावश्यक आपत्ति लगाकर आवेदन अपने स्तर से निरस्त किए जाने पर रोक लगाने, आधार कार्ड बनवाने हेतु बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की जिम्मेदारी ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत सचिव को सौंपे जाने, 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे ऐसे शिक्षक जो गैर जनपद से आए थे परंतु उनका जीपीएफ फंड अभी तक नहीं आया है शीघ्र मंगवाने और समस्त सेवानिवृत शिक्षकों के की पेंशन व फंड भुगतान की कार्यवाहियों समय से पूर्ण करवाने, बाउंड्रीवल का निर्माण व उच्चीकरण करवाने, एमडीएम कनवर्जन कॉस्ट व फल वितरण धनराशि अग्रिम या समय से भेजे जाने आदि समस्याओं को दूर करने की मांग प्रमुख रूप से की।
बीएसए द्वारा समस्याओं को गंभीरतापूर्व सुना गया व शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेशीय मीडिया प्रमुख बृजेश श्रीवास्तव, सरला कुशवाहा, इनाम उल्ला अंसारी, संजीव गुर्जर, हेमा पटेल, कल्पना, शिल्पी, सत्यपाल, अमित यादव, रामराजा जादौन, दशरथ पाल, उमेश कुमार, कप्तान सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अरविंद निरंजन, शारिक अंसारी, प्रदीप कुमार सिंह, विनयदीप तिवारी, छुन्ना प्रसाद, अवधेश श्रीवास्तव राजेंद्र सोनी, सत्यनारायण, रामप्रकाश सोनी, सरला सिंह, राममनोहर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube