बाड़ा कलां में तेजाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
By Shubh Bhaskar ·
29 Jan 2026 ·
181 views
बाड़ा कलां में तेजाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
पीपाड़ शहर ।क्षेत्र के बाड़ा कलां ग्राम में नवनिर्मित वीर तेजाजी महाराज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार से तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। महोत्सव के पहले दिन आज गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने मंगल कलश धारण कर शिरकत की। कलश यात्रा के बाद विधि-विधान से हवन पूजन का कार्य प्रारंभ हुआ।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अगले दो दिन तक धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।आज रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा।कल शनिवार को तेजा गायन, मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा और उसके पश्चात महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा।यह पूरा आयोजन महंत उदयदास महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हो रहा है।मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा खरनाल धाम के गादीपति नारायण राम धोलिया के सानिध्य में होगा।प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में हनुमान बेनीवाल सहीत अनेक जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे।