ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शंकराचार्य के विरुद्ध दुर्व्यवहार के विरोध में उज्जैन रामघाट पर हुआ सद्बुद्धि यज्ञ।

By Shubh Bhaskar · 29 Jan 2026 · 54 views
शंकराचार्य के विरुद्ध दुर्व्यवहार के विरोध में उज्जैन रामघाट पर हुआ सद्बुद्धि यज्ञ।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उज्जैन-
प्रयागराज माघ मेला में ज्योतिष पीठ जोशीमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के विरुद्ध माघ मेला प्रशासन एवं पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार और दमनात्मक कार्यवाही के विरोध में उज्जैन के पावन रामघाट पर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया।
यह सद्बुद्धि यज्ञ दिनांक 27 जनवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे माघ मेला प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना के साथ संपन्न हुआ। यज्ञ का आयोजन निर्मोहि अखाड़ा के महामंडलेश्वर ज्ञान दास जी महाराज (दादूराम आश्रम) एवं दंड सन्यासी उपनिषद आश्रम के संस्थापक वितरागानंद सरस्वती महाराज के सान्निध्य में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत समाज, ब्राह्मण समाज, तीर्थ पुरोहित गण एवं पुजारी उपस्थित रहे।
संतों एवं समाजजनों ने एक स्वर में शंकराचार्य जी महाराज, उनके सनातनी शिष्यों एवं विप्र ब्राह्मण समाज के विरुद्ध की गई पुलिस कार्यवाही की निंदा करते हुए इसे सनातन परंपराओं के विरुद्ध बताया तथा प्रशासन से भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसकी मांग की। इस सद्बुद्धि यज्ञ में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी, त्रिशूल शिवगण वाहिनी के संस्थापक आदित्य नागर, पूर्व अपर आयुक्त वी. के. शर्मा, पं. शैलेंद्र द्विवेदी, चंद्रशेखर शर्मा, पं. राजेश व्यास, गौरव नारायण उपाध्याय (धर्माधिकारी), विनय कुमार ओझा,मोहनलाल त्रिवेदी, यश जोशी,पार्षद अर्पित दुबे, शैलेश दुबे,संजय जोशी (कुंड वाला),वेद प्रकाश त्रिवेदी, अरुण जोशी,राजेश शर्मा (मोरवाला), नानू गुरु (तलवार वाला),विजय त्रिवेदी (रतलामी गुरु),मनीष डब्बावाला,पुरुषोत्तम दुबे,डॉऺं• उपेंद्रनाथ त्रिपाठी,शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय,आदित्य नारायण जोशी एवं दीपक शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यज्ञ के माध्यम से प्रशासन को सद्बुद्धि देने एवं सनातन धर्म की मर्यादाओं की रक्षा का संकल्प दोहराया गया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube