अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन: विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए; महाराष्ट्र में तीन दिन शोक
By Shubh Bhaskar ·
28 Jan 2026 ·
187 views
अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन: विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए;
महाराष्ट्र में तीन दिन शोक
सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर अजित पवार बारामती में अजेय रहे,1991 से कभी भी चुनाव नहीं हारे,रिकॉर्ड छह बार महाराष्ट्र के डिप्टी CM बने
*अजित पवार के निधन पर राज्य में शोक की लहर, नेता के अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल के बाहर भारी भीड़*
*प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर भावुक पोस्ट में लिखा, 'बारामती, महाराष्ट्र में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजन खो दिए। मैं इस क्षण में शोकग्रस्त परिवारों के लिए शक्ति और साहस की प्रार्थना करता हूं*
*अजित पवार के निधन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पोस्ट करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, 'दादा चले गए! एक जमीन से जुड़े नेता, मेरे दोस्त और साथी, अजित दादा की प्लेन क्रैश में मौत बहुत दिल दहला देने वाली है। यह दिल तोड़ने वाला है। मेरा दिल सुन्न है। अपनी भावना बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।*
** राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है।
** पीएम मोदी ने लिखा, 'अजित पवार जी लोगों के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत संबंध था। उन्हें महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में मेहनती और समर्पित व्यक्ति के रूप में व्यापक सम्मान मिला। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब व वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी उल्लेखनीय था। उनका आकस्मिक निधन बेहद स्तब्ध करने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति।
** अजित पवार का सियासी सफर: महाराष्ट्र का वो नेता जो छह बार डिप्टी तो बना लेकिन CM न बन पाया, 20 साल की उम्र में ले ली थी राजनीति में एंट्री
** अजित पवार के प्लेन क्रैश का CCTV फुटेज आया सामने, जमीन से टकराने के बाद आग के गोले में बदल गया विमान,
** शोक में महाराष्ट्र, बारामती अस्पताल के बाहर समर्थकों का हुजूम; रोने लगे NCP नेता और कार्यकर्ता
*अजित अनंतराव पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हुआ। वह एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बड़े भाई अनंतराव पवार के बेटे हैं। उनके पिता वी. शांताराम के राजकमल स्टूडियो में काम करते थे। अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार के राजनीतिक नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में प्रवेश किया। जनता और समर्थकों के बीच वह ‘दादा’ के नाम से लोकप्रिय हैं