ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

किसानों को शीघ्र राहत दे सरकार – *सीपीआई*

By Shubh Bhaskar · 28 Jan 2026 · 23 views
किसानों को शीघ्र राहत दे सरकार – *सीपीआई*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने एक विज्ञप्ति जारी कर ओलावृष्टि व आंधी-तूफान से खराब हुई फसलों का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग की है। पार्टी ने कहा कि लगातार हो रही प्राकृतिक आपदाओं से किसान गहरे संकट में फंस गया है।
विज्ञप्ति में बताया गया कि पिछली प्याज की फसल भी खराब हो गई थी और बाजार में उचित भाव नहीं मिलने के कारण किसानों को प्याज की खेती को खेतों में ही जोतने तथा सड़कों के किनारे फसल फेंकने को मजबूर होना पड़ा। किसानों को फसल की लागत तक नहीं मिल पाई। इस बार मौसम से पहले किसानों को फसल से काफी उम्मीदें थीं, खेतों में लहलहाती फसल देखकर किसानों को राहत की आस जगी थी, लेकिन जनवरी माह में मौसम के अचानक बदलने, लगातार बारिश व ओलावृष्टि के चलते एक बार फिर नुकसान की आशंका गहरा गई है।
पार्टी ने कहा कि एक ओर प्राकृतिक आपदाओं से फसलों का लगातार नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर किसानों पर बैंकों का भारी कर्ज है। कर्ज चुकाने के लिए किसानों को फिर से कर्ज लेना पड़ रहा है, जिससे उनकी स्थिति बेहद दयनीय हो गई है।
सीपीआई ने बताया कि 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को ज्ञापन देकर अलवर जिले (पूर्व जिला सहित) के ०1 लाख 42 हजार 74 किसानों के लगभग 627 करोड़ रुपये के सरकारी व बैंक ऋण माफ करने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में ट्रांसपोर्ट माफिया सहित अनेक माफिया सक्रिय हैं, जो सरकार को करोड़ों रुपये की चपत लगा रहे हैं, जबकि अन्नदाता का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा है।
विज्ञप्ति में कहा गया कि किसानों को समय पर बिजली, खाद नहीं मिलती और अब नकली बीज मिलने की समस्या भी बढ़ रही है। इन तमाम परेशानियों के बावजूद किसान कठिन परिश्रम कर आम जनता के लिए अन्न एवं कृषि उत्पाद उपलब्ध कराता है। सरकार जहां एक ओर औद्योगिक क्षेत्रों को अनेक रियायतें देती है, वहीं किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य तक नहीं दिला पा रही है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकार से मांग की है कि किसानों के बैंक कर्ज तुरंत माफ किए जाएं तथा फसल खराबे का शीघ्र सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को तत्काल राहत प्रदान की जाए। श्रमजीव पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष व कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी जिला सचिव तेजपाल सैनी द्वारा दी गई।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube