राष्ट्रीय ध्वज उल्टा 'तिरंगा': फहराया बच्चों को क्या शिक्षा देते होंगे 77 वा गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल में
By Shubh Bhaskar ·
28 Jan 2026 ·
35 views
राष्ट्रीय ध्वज उल्टा 'तिरंगा': फहराया
बच्चों को क्या शिक्षा देते होंगे 77 वा गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल में
सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर दिल्ली के सिंगरौली जिले के एनसीएल निगाही परियोजना दिल्ली पब्लिक स्कूल डीपीएस में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राचार्य सुखवंत सिंह थापर के मौजूदगी में 26 जनवरी को जब विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदायगी की जा रही थी तभी तिरंगे का केसरिया रंग नीचे और हरा रंग ऊपर था, जो राष्ट्रीय ध्वज के मानकों का स्पष्ट उल्लंघन है। यह घटना न केवल राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के प्रति उदासीनता को दर्शाती हैं, बल्कि शैक्षिक संस्थानो में जागरूकता की कमी पर भी सवाल खड़े करती हैं। इस कृत्य से विद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंची है और यह देश की संप्रभुता व संविधान की भावना के विपरीत है।
जानकारी के लिए बतादे कि एनसीएल के दिल्ली पब्लिक स्कूल डीपीएस निगाही परियोजना में 26 जनवरी को उलटा तिरंगा फहराने का वीडियो व फोटो सामने आया है। उक्त घटना को लेकर स्थानीय लोगों और अभिभावकों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र के प्रबुद्धजनों व स्कूल के प्राचार्य वरिष्ठ शिक्षकों की मौजूदगी में भारत के राष्ट्रीय ध्वज को स्कूल के ग्राउंड में उलटा फहरा दिया गया जो देशद्रोह की श्रेणी में आता है। समारोह में उपस्थित कुछ शिक्षकों की माने तो उनका आरोप है कि ये गलती नहीं, बल्कि जानबूझकर किया गया यह कृत्य है। उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक ने जिले के कलेक्टर, एसपी सहित मुख्यमंत्री व पीएमओ से शिकायत की है, शिकायत में जिम्मेदारो के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है।