ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नायब तहसीलदार ने किया शेल्टर होम में ध्वजारोहण ठिठुरती सर्दी में बच्चों ने भी दी उपस्थिति

By Shubh Bhaskar · 27 Jan 2026 · 13 views
नायब तहसीलदार ने किया शेल्टर होम में ध्वजारोहण
ठिठुरती सर्दी में बच्चों ने भी दी उपस्थिति
विशाखा व्यास/दैनिक शुभ भास्कर/राजस्थान/उदयपुर
झाड़ोल उपखण्ड के ओंगना गांव में माननीय उच्च न्यायालय, जोधपुर के स्थगन आदेश से संचालित लवीना ओपन शेल्टर होम, ओंगना में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण नायब तहसीलदार, ओंगना द्वारा किया गया।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत, ओंगना की प्रशासक सविता देवी,वनविभाग से रेजर,एडवोकेट मुकेश पूर्बिया,प्रभुलाल, खेमराज एवम पूर्व सरपंच लक्ष्मी लाल उपस्थित रहे।ठिठुरती सर्दी में बच्चे भी उत्सुकता से उपस्थित रहे।स्टाफ रुक्मिणी देवी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube